आप की समस्या और समाधान
मनोकामना पूरी करने के लिए
हल्दी की 7 साबुत गाठें 7 गुड़ की डलियाँ, एक रूपये का सिक्का किसी पीले कपड़े में वीरवार को बांधकर रेलवे लाईन के पार फेंक दें, फेंकते समय अपनी कामना बोलें, इच्छा पूर्ण होने की सम्भावना हो जायेगी।
परिवार में सुख-शान्ति और सम्रद्धि के लिए
परिवार में सुख-शान्ति और सम्रद्धि के लिए प्रतिदिन प्रथम रोटी के चार बराबर भाग करें, एक गाय को, दूसरा काले कुत्ते को, तीसरा कौए को और चौथा चौराहे पर रख दें।
सुख-शान्ति सम्रद्धि और प्रसद्धि के लिए
चांदी के बर्तन में केसर घोल कर माथे पर टीका लगाना, सुख-शान्ति सम्रद्धि और प्रसद्धि देता है, यह प्रयोग वीरवार को करें।
शादी न हो रही हो या पढ़ाई में दिक्कत हो तो
शादी न हो रही हो या पढ़ाई में दिक्कत हो तो पीले फूलों के दो हार लक्ष्मी-नारायण के मन्दिर में चढाये, आपका काम जरूर होगा, यह प्रयोग वीरवार शाम को करें।
नौकरी में तबादले या स्थानांतर के लिए
अगर किसी को अपनी नौकरी में तबादले या स्थानांतर को लेकर कोई समस्या है तो ताम्बे की गडवी/ लोटे में लाल मिर्ची के बीज डालकर सूर्य को चढाने से समस्या दूर होती है। सूर्य को यह जल लगातार 21 दिनों तक चढाये।
घर की बीमारी दूर करने के लिए
कंजकों को बुधवार के दिन साबुत बादाम, जो मन्दिर के बाहर बैठीं हों, देना चाहिए इससे घर की बीमारी दूर होती है।
घर में समृद्धि के लिए
घर में बार-बार धन हानि हो रही हो तों वीरवार को घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़क कर गुलाल पर शुद्ध घी का दोमुखी (दो मुख वाला) दीपक जलाना चाहिए। दीपक जलाते समय मन ही मन यह कामना करनी चाहिए की भविष्य में घर में धन हानि का सामना न करना पड़े´। जब दीपक शांत हो जाए तो उसे बहते हुए पानी में बहा देना चाहिए।
अकस्मात् धन लाभ के लिये
शुक्ल पक्ष के प्रथम बुधवार को सफेद कपड़े के झंडे को पीपल के वृक्ष पर लगाना चाहिए। यदि व्यवसाय में आकिस्मक व्यवधान एवं पतन की सम्भावना प्रबल हो रही हो, तो यह प्रयोग बहुत लाभदायक है।
घर में समृद्धि लाने हेतु
घर के उत्तरपश्चिम के कोण (वायव्य कोण) में सुन्दर से मिट्टी के बर्तन में कुछ सोने-चांदी के सिक्के, लाल कपड़े में बांध कर रखें। फिर बर्तन को गेहूं या चावल से भर दें। ऐसा करने से घर में धन का अभाव नहीं रहेगा। घर में स्थायी सुख-समृद्धि हेतु पीपल के वृक्ष की छाया में खड़े रह कर लोहे के बर्तन में जल, चीनी, घी तथा दूध मिला कर पीपल के वृक्ष की जड़ में डालने से घर में लम्बे समय तक सुख-समृद्धि रहती है और लक्ष्मी का वास होता है।
धनहानि बंद करने के लिए
काले तिल परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर सात बार उसार कर घर के उत्तर दिशा में फेंक दें, धनहानि बंद होगी।
धन लाभ के लिए
एक हंडिया में सवा किलो हरी साबुत मूंग की दाल, दूसरी में सवा किलो डलिया वाला नमक भर दें। यह दोनों हंडिया घर में कहीं रख दें। यह क्रिया बुधवार को करें। घर में धन आना शुरू हो जाएगा।
आर्थिक समस्या के छुटकारे के लिए :
यदि आप हमेशा आर्थिक समस्या से परेशान हैं तो इसके लिए आप 21 शुक्रवार 9 वर्ष से कम आयु की 5 कन्यायों को खीर व मिश्री का प्रसाद बांटें !
घर और कार्यस्थल में धन के लिए :
इसके लिए आप अपने घर, दुकान या शोरूम में एक अलंकारिक फव्वारा रखें ! या एक मछलीघर जिसमें 8 सुनहरी व एक काली मछ्ली हो रखें ! इसको उत्तर या उत्तरपूर्व की ओर रखें ! यदि कोई मछ्ली मर जाय तो उसको निकाल कर नई मछ्ली लाकर उसमें डाल दें !
परेशानी से मुक्ति के लिए :
आज कल हर आदमी किसी न किसी कारण से परेशान है ! कारण कोई भी हो आप एक तांबे के पात्र में जल भर कर उसमें थोडा सा लाल चंदन मिला दें ! उस पात्र को सिरहाने रख कर रात को सो जांय ! प्रातः उस जल को तुलसी के पौधे पर चढा दें ! धीरे-धीरे परेशानी दूर होगी
कुंवारी कन्या के विवाह हेतु :
यदि कन्या की शादी में कोई रूकावट आ रही हो तो पूजा वाले 5 नारियल लें ! भगवान शिव की मूर्ती या फोटो के आगे रख कर “ऊं श्रीं वर प्रदाय श्री नामः” मंत्र का पांच माला जाप करें फिर वो पांचों नारियल शिव जी के मंदिर में चढा दें ! विवाह की बाधायें अपने आप दूर होती जांयगी !
२. प्रत्येक सोमवार को कन्या सुबह नहा-धोकर शिवलिंग पर “ऊं सोमेश्वराय नमः” का जाप करते हुए दूध मिले जल को चढाये और वहीं मंदिर में बैठ कर रूद्राक्ष की माला से इसी मंत्र का एक माला जप करे ! विवाह की सम्भावना शीघ्र बनती नज़र आयेगी
व्यापार बढाने के लिए :
शुक्ल पक्ष में किसी भी दिन अपनी फैक्ट्री या दुकान के दरवाजे के दोनों तरफ बाहर की ओर थोडा सा गेहूं का आटा रख दें ! ध्यान रहे ऐसा करते हुए आपको कोई देखे नही !
२. पूजा घर में अभिमंत्रित श्र्री यंत्र रखें !
३. शुक्र्वार की रात को सवा किलो काले चने भिगो दें ! दूसरे दिन शनिवार को उन्हें सरसों के तेल में बना लें ! उसके तीन हिस्से कर लें ! उसमें से एक हिस्सा घोडे या भैंसे को खिला दें ! दूसरा हिस्सा कुष्ठ रोगी को दे दें और तीसरा हिस्सा अपने सिर से घडी की सूई से उल्टे तरफ तीन बार वार कर किसी चौराहे पर रख दें ! यह प्रयोग 40 दिन तक करें ! कारोबार में लाभ होगा !
लगातार बुखार आने पर :
१. यदि किसी को लगातार बुखार आ रहा हो और कोई भी दवा असर न कर रही हो तो आक की जड लेकर उसे किसी कपडे में कस कर बांध लें ! फिर उस कपडे को रोगी के कान से बांध दें ! बुखार उतर जायगा !
२. इतवार या गुरूवार को चीनी, दूध, चावल और पेठा (कद्दू-पेठा, सब्जी बनाने वाला) अपनी इच्छा अनुसार लें और उसको रोगी के सिर पर से वार कर किसी भी धार्मिक स्थान पर, जहां पर लंगर बनता हो, दान कर दें !
नौकरी जाने का खतरा हो या ट्रांसफर रूकवाने के लिए :
पांच ग्राम डली वाला सुरमा लें ! उसे किसी वीरान जगह पर गाड दें ! ख्याल रहे कि जिस औजार से आपने जमीन खोदी है उस औजार को वापिस न लायें ! उसे वहीं फेंक दें दूसरी बात जो ध्यान रखने वाली है वो यह है कि सुरमा डली वाला हो और एक ही डली लगभग 5 ग्राम की हो ! एक से ज्यादा डलियां नहीं होनी चाहिए !
कारोबार में नुकसान हो रहा हो या कार्यक्षेत्र में झगडा हो रहा हो तो :
यदि उपरोक्त स्थिति का सामना हो तो आप अपने वज़न के बराबर कच्चा कोयला लेकर जल प्रवाह कर दें ! अवश्य लाभ होगा !
मुकदमें में विजय पाने के लिए :
यदि आपका किसी के साथ मुकदमा चल रहा हो और आप उसमें विजय पाना चाहते हैं तो थोडे से चावल लेकर कोर्ट/कचहरी में जांय और उन चावलों को कचहरी में कहीं पर फेंक दें ! जिस कमरे में आपका मुकदमा चल रहा हो उसके बाहर फेंकें तो ज्यादा अच्छा है ! परंतु याद रहे आपको चावल ले जाते या कोर्ट में फेंकते समय कोई देखे नहीं वरना लाभ नहीं होगा ! यह उपाय आपको बिना किसी को पता लगे करना होगा !
धन के ठहराव के लिए :
आप जो भी धन मेहनत से कमाते हैं उससे ज्यादा खर्च हो रहा हो अर्थात घर में धन का ठहराव न हो तो ध्यान रखें को आपके घर में कोई नल लीक न करता हो ! अर्थात पानी टप–टप टपकता न हो ! और आग पर रखा दूध या चाय उबलनी नहीं चाहिये ! वरना आमदनी से ज्यादा खर्च होने की सम्भावना रह्ती है !
मानसिक परेशानी दूर करने के लिए :
रोज़ हनुमान जी का पूजन करे व हनुमान चालीसा का पाठ करें ! प्रत्येक शनिवार को शनि को तेल चढायें ! अपनी पहनी हुई एक जोडी चप्पल किसी गरीब को एक बार दान करें !
बच्चे के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए :
१. एक काला रेशमी डोरा लें ! “ऊं नमोः भगवते वासुदेवाय नमः” का जाप करते हुए उस डोरे में थोडी थोडी दूरी पर सात गांठें लगायें ! उस डोरे को बच्चे के गले या कमर में बांध दें !
२. प्रत्येक मंगलवार को बच्चे के सिर पर से कच्चा दूध 11 बार वार कर किसी जंगली कुत्ते को शाम के समय पिला दें ! बच्चा दीर्घायु होगा !
किसी रोग से ग्रसित होने पर :
सोते समय अपना सिरहाना पूर्व की ओर रखें ! अपने सोने के कमरे में एक कटोरी में सेंधा नमक के कुछ टुकडे रखें ! सेहत ठीक रहेगी !
प्रेम विवाह में सफल होने के लिए :
यदि आपको प्रेम विवाह में अडचने आ रही हैं तो :
शुक्ल पक्ष के गुरूवार से शुरू करके विष्णु और लक्ष्मी मां की मूर्ती या फोटो के आगे “ऊं लक्ष्मी नारायणाय नमः” मंत्र का रोज़ तीन माला जाप स्फटिक माला पर करें ! इसे शुक्ल पक्ष के गुरूवार से ही शुरू करें ! तीन महीने तक हर गुरूवार को मंदिर में प्रशाद चढांए और विवाह की सफलता के लिए प्रार्थना करें !
नौकर न टिके या परेशान करे तो :
हर मंगलवार को बदाना (मीठी बूंदी) का प्रशाद लेकर मंदिर में चढा कर लडकियों में बांट दें ऐसा आप चार मंगलवार करें !
बनता काम बिगडता हो तो
हर मंगलवार को हनुमान जी के चरणों में बदाना (मीठी बूंदी) चढा कर उसी प्रशाद को मंदिर के बाहर गरीबों में बांट दें !
यदि आपको सही नौकरी मिलने में दिक्कत आ रही हो तो :
१. कुएं में दूध डालें! उस कुएं में पानी होना चहिए !
२. काला कम्बल किसी गरीब को दान दें !
३. 6 मुखी रूद्राक्ष की माला 108 मनकों वाली माला धारण करें जिसमें हर मनके के बाद चांदी के टुकडे पिरोये हों !
अगर आपका प्रमोशन नहीं हो रहा तो :
१. गुरूवार को किसी मंदिर में पीली वस्तुये जैसे खाद्य पदार्थ, फल, कपडे इत्यादि का दान करें !
२. हर सुबह नंगे पैर घास पर चलें !
पति को वश में करने के लिए :
यह प्रयोग शुक्ल पक्ष में करना चाहिए ! एक पान का पत्ता लें ! उस पर चंदन और केसर का पाऊडर मिला कर रखें ! फिर दुर्गा माता जी की फोटो के सामने बैठ कर दुर्गा स्तुति में से चँडी स्त्रोत का पाठ 43 दिन तक करें ! पाठ करने के बाद चंदन और केसर जो पान के पत्ते पर रखा था, का तिलक अपने माथे पर लगायें ! और फिर तिलक लगा कर पति के सामने जांय ! यदि पति वहां पर न हों तो उनकी फोटो के सामने जांय ! पान का पता रोज़ नया लें जो कि साबुत हो कहीं से कटा फटा न हो ! रोज़ प्रयोग किए गए पान के पत्ते को अलग किसी स्थान पर रखें ! 43 दिन के बाद उन पान के पत्तों को जल प्रवाह कर दें ! शीघ्र समस्या का समाधान होगा !
यदि आपको धन की परेशानी है, नौकरी मे दिक्कत आ रही है, प्रमोशन नहीं हो रहा है या आप अच्छे करियर की तलाश में है तो यह उपाय कीजिए :
किसी दुकान में जाकर किसी भी शुक्रवार को कोई भी एक स्टील का ताला खरीद लीजिए ! लेकिन ताला खरीदते वक्त न तो उस ताले को आप खुद खोलें और न ही दुकानदार को खोलने दें ताले को जांचने के लिए भी न खोलें ! उसी तरह से डिब्बी में बन्द का बन्द ताला दुकान से खरीद लें ! इस ताले को आप शुक्रवार की रात अपने सोने के कमरे में रख दें ! शनिवार सुबह उठकर नहा-धो कर ताले को बिना खोले किसी मन्दिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थान पर रख दें ! जब भी कोई उस ताले को खोलेगा आपकी किस्मत का ताला खुल जायगा !
यदि आप अपना मकान, दुकान या कोई अन्य प्रापर्टी बेचना चाहते हैं और वो बिक न रही हो तो यह उपाय करें :
बाजार से 86 (छियासी) साबुत बादाम (छिलके सहित) ले आईए ! सुबह नहा-धो कर, बिना कुछ खाये, दो बादाम लेकर मन्दिर जाईए ! दोनो बादाम मन्दिर में शिव-लिंग या शिव जी के आगे रख दीजिए ! हाथ जोड कर भगवान से प्रापर्टी को बेचने की प्रार्थना कीजिए और उन दो बादामों में से एक बादाम वापिस ले आईए ! उस बादाम को लाकर घर में कहीं अलग रख दीजिए ! ऐसा आपको 43 दिन तक लगातार करना है ! रोज़ दो बादाम लेजाकर एक वापिस लाना है ! 43 दिन के बाद जो बादाम आपने घर में इकट्ठा किए हैं उन्हें जल-प्रवाह (बहते जल, नदी आदि में) कर दें ! आपका मनोरथ अवश्य पूरा होगा ! यदि 43 दिन से पहले ही आपका सौदा हो जाय तो भी उपाय को अधूरा नही छोडना चाहिए ! पूरा उपाय करके 43 बादाम जल-प्रवाह करने चाहिए ! अन्यथा कार्य में रूकावट आ सकती है !
यदि आप ब्लड प्रेशर या डिप्रेशन से परेशान हैं तो :
इतवार की रात को सोते समय अपने सिरहाने की तरफ 325 ग्राम दूध रख कर सोंए ! सोमवार को सुबह उठ कर सबसे पहले इस दूध को किसी कीकर या पीपल के पेड को अर्पित कर दें ! यह उपाय 5 इतवार तक लगातार करें ! लाभ होगा !
माईग्रेन या आधा सीसी का दर्द का उपाय :
सुबह सूरज उगने के समय एक गुड का डला लेकर किसी चौराहे पर जाकर दक्षिण की ओर मुंह करके खडे हो जांय ! गुड को अपने दांतों से दो हिस्सों में काट दीजिए ! गुड के दोनो हिस्सों को वहीं चौराहे पर फेंक दें और वापिस आ जांय ! यह उपाय किसी भी मंगलवार से शुरू करें तथा 5 मंगलवार लगातार करें ! लेकिन….लेकिन ध्यान रहे यह उपाय करते समय आप किसी से भी बात न करें और न ही कोई आपको पुकारे न ही आप से कोई बात करे ! अवश्य लाभ होगा !
फंसा हुआ धन वापिस लेने के लिए :
यदि आपकी रकम कहीं फंस गई है और पैसे वापिस नहीं मिल रहे तो आप रोज़ सुबह नहाने के पश्चात सूरज को जल अर्पण करें ! उस जल में 11 बीज लाल मिर्च के डाल दें तथा सूर्य भगवान से पैसे वापिसी की प्रार्थना करें ! इसके साथ ही “ओम आदित्याय नमः “ का जाप करें!
चावल के चमत्कार
1 शिव को अर्पित करें चावल : प्रति सोमवार शिवलिंग पूजन में बैठने से पूर्व अपने पास करीब आधा किलो या एक किलो चावल का ढेर लेकर बैठें। फिर शिवलिंग का विधिवत पूजन करें। पूजा पूर्ण होने के बाद चावल के ढेर से एक मुट्ठी चावल लेकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद बचे हुए चावल को मंदिर में दान कर दें या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दे दें। ऐसा हर सोमवार को करें। कम से कम पांच सोमवार करें।
2 इस उपाय को अपनाने से धन संबंधी समस्या दूर हो जाएगी। लक्ष्मी पूजन में चावल : यह उपाय किसी भी शुभ मुहूर्त, होली के दिन या किसी भी पूर्णिमा के दिन कर सकते हैं। इसके लिए सुबह जल्दी उठें और सभी नित्य कर्मों से निवृत्त होने के बाद लाल रंग का कोई रेशमी कपड़ारेशमी कपड़ा लें। इस लाल कपड़े में पीले चावल के 21 अखंडित दानें रखें। यानि कोई टूटा हुआ दाना न रखें। चावल को पीला करने के लिए हल्दी का प्रयोग करें। उन दानों को कपड़े में बांध लें। अब माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक चौकी बनाएं और उस पर यह लाल कपड़े में बंधे चावल भी रखें। इसके बाद उनकी नियमपूर्वक पूजा करें। पूजन के बाद यह लाल कपड़े में बंधे चावल अपने पर्स में छिपाकर रख लें। ऐसा करने पर महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन संबंधी मामलों में चल रही रुकावटें दूर हो जाती हैं।
* घर के मुख्य द्वार पर तुलसी या केले का वृक्ष लगाने से शीघ्र उन्नति होती है तथा गृहक्लेश नहीं होता। मुख्य द्वार के दाहिनी ओर इन्हें लगाया जाना चाहिए।
* मकान के मुख्य द्वार पर लाल रंग का रिबन (फीता) बांध देने से घर में सुख-शांति एवं धन की वृद्धि होती है।
* दाहिने हाथ में (हथेली पर) कपूर रख कर ॐ नम: शिवाय’ का एक सौ आठ बार जाप करके, कपूर को पानी में डालकर पी लेने से भयानक से भयानक पेट दर्द समाप्त हो जाता है। मंत्र जप करते समय नजर कपूर पर ही टिकी रहनी चाहिए।
* सुबह बिना बोले तथा बिना पीछे देखे गुड़ लेकर रास्ते पर जाएं तथा किसी चौराहे पर पहुंच कर उस गुड़ को मुंह से तोड़ कर दोनों ओर (आगे-पीछे) फैंक कर वापस घर आकर एक गिलास ताजा पानी पी लेने से सिरदर्द दूर हो जाता है।
* कमर या रीढ़ की हड्डी में दर्द होने पर ब्लैक बोर्ड पर लिखने वाले सफेद चॉक का टुकड़ा अपने पलंग या दरी के नीचे सिरहाने की तरफ रख कर सोने से सीने में से दर्द से छुटकारा मिल जाता है।
* अशोक के पत्तों अथवा आम, पीपल एवं कनेर के पत्तों को एक धागे से बांध कर उसका तोरण बना कर मकान के मुख्य द्वार पर लटकाने से घर में सुख व सम्पन्नता के साथ-साथ धनवृद्धि तथा मन की शांति प्राप्ति होती है।
* किसी को नींद न आने की शिकायत (अनिद्रा) होने पर सफेद गूंजा की जड़ को सिरहाने रखने से अथवा केवांच की जड़ को पीस कर सिर पर लगाने से गहरी व आराम की नींद आती है।
* अगर कोई बच्चा रात को सोते समय घबराहट महसूस करता है तो उसे सफेद चादर पर सुलाना चाहिए अगर बच्चा रात में चौंक कर उठ जाता है तो उसे तुलसी की जड़ की माला (तुलसी माला) पहना देनी चाहिए। अगर बच्चा बहुत ही शरारती हो तो उसको नीले कपड़े नहीं पहनाएं।
* भयानक सपने आते हों तो बिस्तर के नीचे (पलंग के नीचे सिरहाने की ओर) ताम्बे के लोटे में गंगा जल भर रखें।
* अगर कोई शत्रु परेशान कर रहा है तो चांदी के पांच छोटे-छोटे सांप बनवा कर उनकी आंखों में सुरमा लगाकर अपने पैरों के नीचे दबाकर इक्कीस दिनों तक सोने पर शत्रु परेशान करना छोड़ देता है।
* सफेद आक की जड़ की माला बनाकर बच्चे के गले में पहना देने से बच्चे को किसी भी प्रकार की नजर नहीं लगती।
* आर्थिक तंगी के कारण अगर भूखंड में निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा हो तो शुक्ल पक्ष के हस्त नक्षत्र के दिन अनार के पौधे को ब्रह्मस्थल का भाग छोड़ कर किसी की जगह लगा देने से आर्थिक तंगी दूर होकर निर्माण कार्य की शुरूआत शीघ्र हो जाती है।
* लोबान लजालू के पौधे की जड़ को काले धागे के साथ गले में बांध देने से खांसी से छुटकारा मिलता है तथा सहदेवी की जड़ के सात टुकड़े करके लाल धागे में माला की तरह पिरोकर कमर में बांधने से अतिसार (अधिक दस्त) शांत होता है।1 शनि दृष्टि दोष दूर करने के लिये
उड़द की दाल के 4 बड़े शनिवार को प्रात: सिर से 3 बार एंटी क्लाकवाइज (उलटा) घुमाकर कौओं को खिलाएं। (सात शनिवार करो)।
2 शनि कृपा पाने के लिये शनिवार के दिन आठ नंबर का जूता (लैदर का) शनि का दान मांगने वाले को ‘ऊँ सूर्य पुत्राय नम:’ आठ बार कहकर दें। 3
ऊपरी बाधायें दूर करने के लिये। काले घोड़े को 1-1/4 किलो काले चने शुक्रवार को खिलाओ तथा शनिवार को उसके पिछले दायें पैर की नाल लेकर शनिवार को ही अपने घर के प्रवेश द्वार पर U इस आकार में लगाएं
4 लक्ष्मी प्राप्ति करने के लिये शुक्रवार को अंधविद्यालय में 27 संतरे अंधे बच्चों को खिलाएं।
5 बच्चों की पढ़ाई में अधिक अंक पाने हेतु किसी अंधे बच्चे या लड़की को अपना पुत्र या बेटी मानते हुए पुस्तकों का दान करो या वस्त्र तथा फीस देकर मदद करें।
6 नजर टोना-टोटका दूर करने के लिये एक नींबू लेकर रोगी के ऊपर सात बार उलटा घुमाकर उतारें (शनिवार) एक चाकू सिर से पैर तक धीरे-धीरे स्पर्श करते हुए नींबू को बीच से काट दें। दोनों टुकड़े दक्षिण दिशा की ओर संध्या समय फेंक दें।
7 ऊपरी प्रेत बाधा दूर करने के लिये। बाजरे का दलिया 1-1/4 किलो लेकर बनाएं। पाव भर गुड़ मिलाकर मिट्टी की हांडी में रखें। सिर से पैर तक सात बार उतार कर चौराहे पर सायं को रख दें मुड़कर न देखें न बात करें। वापिस घर आ जाओ। (तीन शनिवार करो)।
8 शनि ढैया या साढ़ेसाती के दोष से मुक्ति पाने के लिए। काले चनें 1-1/4 किलो शुक्रवार रात्रि पानी में भिगी दें। शनिवार प्रात: पानी वाली हंडिया में अपना चेहरा देखकर चने काले घोड़े को खिलाएं व पानी पीपल के पेड़ पर डाल दें।
9 जोड़ों के दर्द व वायू दोष दूर करने हेतु। शनिवार को 1-1/4 किलो आलू व बैंगन की सब्जी सरसों के तेल में बनाएं। इतनी ही पूरियां सरसों के तेल में बनाएं। रविवार को अंधे लगंड़े व गरीब लोगों को यह भोजन खिलाएं।
10 शनि कृपा प्राप्त करन के लिए 27 गुलाब जामुन पर एक एक लौंग फूल वाली चोभोकर शनिवार को जमुना नदी में प्रवाहित करें।
11 मनोवांच्छित ट्रांसफर पाने के लिये सूर्य को जल तांबे के बर्तन में 22 दिन तक लगातार दें। 22 लाल मिर्च के बीज पानी में डालकर प्रात: सूर्य को जल दें।
12 रोग दूर करने के लिये पानी का नारियल सिर से तीन बार उलटा घुमाकर सूर्य की ओर रोगी देखें व सामने देखें व सामने ही फोड़े दे।
13 सरदर्द व वायरल बुखार से मुक्ति हेतु 11 पानी वाले नारियल सिर से उलटा घुमाकर शिवजी के मंदिर जायें, वहीं शिवलिंग के पास जमीन पर फोड़कर जल (नारियल का) शिवलिंग पर चढ़ा दें।
14 मनोवांच्छित वर या वधु पाने के लिए पांच पीठे पान बनवाकर शिव मंदिर में पहले गणेश जी को दे फिर मां पार्वती को दे तीसरा पान स्वामी कार्तिकेय का व चौथा पान नंदी जी को दे। 5वां पान शिवलिंग पर चढ़ा दें।
15 लक्ष्मी प्राप्ति के लिए दूध में घी, शहद व दही मिलाकर शिवलिंग पर एक आंवला रखें ऊपर से दूध चढ़ा दें। आंवले का मुरब्बा एक पीस शिवलिंग पर रखें व ऊपर से दूध चढ़ाएं।
16 पढ़ाई में अच्छे नंबर पाने के लिए। बच्चे मोर मुकुट का चांदा अपनी पुस्तकों में रखें। NE दिशा में एक बांसुरी लटकायें बांसुरी पर ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय। रौली व सिंदूर से लिखें।
17 स्मृति तेज करने के लिये। बच्चों को प्रात: एक आंवले का मुब्बा रोज खाने को दें। ऊपर से दूध पीये। क्रोध कम होगा व पढ़ाई में ध्यान बढ़ेगा।
18 ऊपरी बाधा दूर करने के लिए। अंडा लेकर रोगी के ऊपर से 11 बार घुमाकर (उलटा) उतारें। अंडे पर काली स्याही से मकड़ी का जाला बनायें। अंडा नदी में बहा दें।
19 मिरगी का दौरा दूर करने के लिए। एक तौला असली हींग काले कपड़े में सीकर ताबीज जैसा बनाकर शनिवार के दिन गले में पहनने से मृगी (मिरगी) का दौरा नहीं पड़ाता है। ऊपरी बाधाएं भी शांत हो जाती हैं।
20. हार्ट अटैक दूर करने के लिये। हृदय होग निवारण (दूर) के लिये माणिक्य RING FINGER में दांये हाथ में तथा पन्ना 6 रत्ती का लाकेट बनाकर गले में बुधवार को धारण करें। मानसिक बीमारियां भी ठीक हो जाएगी।
21 अपना घर बनाने के लिये। मकान बनवाने या खरीदने से पूर्व शहद का दान करें, तथा पुष्य नक्षत्र में ही मकान की नींव रखें या निर्माण करें। वास्तु पूजन अवश्य करायें।
22 हृदय रोग दूर कनरे के लिए। हृदय रोग निवारण के लिए 5 मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें। पांच मुखी रुद्राक्ष, एक लाल रंग का हकीक पत्थर, 1 मीटर लाल कपड़ा, 8 लाल मिर्चें-इन सबकों कपड़े में रखकर रोगी के सिर से तीन बार घुमाकर बहते पानी में रविवार को वहा दें।
23 आशीर्वाद फलीभूत होने के लिये भूलकर भी बच्चों को गालियां न दें। न ही कोसें। अक्सर माता-पिता बच्चों को उनकी आज्ञा न मानने पर, पढ़ाई न पढ़ने पर कहते है कि तू न ही होता तो अच्छा था, या घर से चला जा, मर ही जाये तो अच्छा था। यह विनाशकारी श्राप भूल से भी न दें। याद रखें 10 आशीर्वादों को मात्र एक श्राप नष्ट कर देता है।
24 कोर्ट-कचहरी में मुकद्दमा जीतने के लिये। मुकद्दमे में जीत के लिए NORHT-EAST कोने में मंदिर बनाकर मुकद्दमें की फाइलें पूजा के स्थान पर ही रखें। यदि आप सच्चें हैं तो मुकद्दमें का फैसला आपके पक्ष में ही होगा।
25 शीघ्र विवाह करने हेतु पुखराज पांच रत्ती चांदी या गोल्ड की अंगूठी में INDEX FINGER में गुरुवार को पहने। तथा फिरोज सात रत्ती चांदी में मढ़वाकर शुक्रवार को दाहिने हाथ की छोटी अंगुली में पहने। शीघ्र विवाह होने के अवसर होंगे।
26 मनचाहा विवाह करने हेतु ‘केले की जड़’ का टुकड़ा, एकादशी तिथि को ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र से 108 बार बोलकर गले में ‘ताबीज’ बनाकर बुधवार को प्रात: पहने। विवाह मनपसंद होगा।
27 मंगलीक दोष दूर करने मंगलीक दोष दूर करने के लिये प्रत्येक मंगलवार को वट वृक्ष की जड़ पर मीठा दूध चढ़ायें। भीगी मिट्टी से माथे में तिलक लगायें।
28 पढ़ाई में अच्छे नंबर व सफलता पाने हेतु पढ़ाई में अच्छे नंबर व सफलता के लिये करे ये प्रयोग बंदर को मीठी रोटी, केले व गुड़ चना मंगलवार को खिलाएं। NORHT-EAST कोण में एक बांसुरी रौली व तिलक लगाकर लगायें। पांच रत्ती का मूंगा लाकेट बनाकर मंगलवार को बच्चे के गले में पहनायें। गरीब बच्चों को मुफ्त पुस्तकें बांटे।
29 परस्पर प्रेम वृद्धि के लिए पति-पत्नी के कलेश दूर करने के लिये तथा प्रेम की वृद्धि के लिये पति दायें हाथ की RING FINGER में हीरा 30 CENT या सफेद पुखराज पांच रत्ती का शुक्रवार व बृहस्पतिवार को पहने। पत्नी बायें हाथ की RING FINGER में पांच रत्ती का मोती चांदी या गोल्ड में सोमवार को पहने।
30 दरिद्रता दूर व कर्जा मुक्ति हेतु दरिद्रता दूर करने के लिए, कर्जा उतारने के लिये पुरुष दायें हाथ की INDEX अंगुली में ‘पीला पुखराज’ पहने तथा बायें हाथ की छोटी अंगुली में मोती पांच रत्ती का चांदी में सोमवार को पहने। व एक माला जाप करें। ‘ऊँ श्रीं श्रियै नम:’।
31 कोर्ट-कचहरी व मुकद्दमा में विजय हेतु मुकद्दमा में विजय के लिये यदि आप सच्चे हैं तो दायें हाथ की RING FINGER में माणिक्य RUBY 6 रत्ती का रविवार को पहने व ‘पीला पूखराज’ लाकेट गले में पहने।
32 नौकरी में प्रमोशन व राजनीतिक जीत हेतु नौकरी में प्रमोशन व राजनीतिक जीत के लिये दायें हाथ की छोटी अंगुली में 6 रत्ती का पन्ना चांदी या गोल्ड में पहने। (बुधवार को) गले में माणिक्य 6 रत्ती का लॉकेट बनाकर पहने। (रविवार को प्रात:) एक माला स्फटिक की माला से ‘ऊँ आदित्याय नम:’ जप करें।
33 मीडिया व मॉडलिंग में सफलता प्राप्त हेतु मीडिया क्षेत्र में, मॉडलिंग के क्षेत्र में या फिल्म के क्षेत्र में अपार सफलता के लिये दाये हाथ की RING FINGER में हीरा 30 CENT शुक्रवार को चांदी या गोल्ड में पहने। तथा ‘ऊँ राधेकृष्णाय नम:’ की एक माला जाप रोज करें।
34 शत्रुता के मित्रता बदलने हेतु शत्रुता को मित्रता में बदलने के लिये शनिवार को भोजपत्र पर लाल रौली से शत्रु का नाम लिखकर शहद की शीशी में डूबो देना चाहिये।
35 संतान व सुख प्राप्ति हेतु संतान सुख की प्राप्ति के लिये पुरुष दायें हाथ INDEX FINGER में 6 रत्ती का पुखराज बृहस्पतिवार को पहने।
36 विद्या प्राप्ति हेतु विद्या की प्राप्ति के लिए व मंगलीक प्रभाव दूर करने के लिये एक पाव कच्चा दूध सिर से 3 बार उलटा घुमाकर मिट्टी के बर्तन में डालकर काले, लाल किसी भी कुत्ते को मंगल को खिलाएं।
37 हृदय रोग से बचने हेतु हृदय रोग से बचाव के लिये पांच मुखी रुद्राक्ष, काले डोरे में डालकर गले में ‘ऊँ जूं स:’ 108 बार बोलकर सोमवार को धारण करें। पांच मुखी रुद्राक्ष, एक लाल हकीक, एक मीटर लाल कपड़े में बांधकर रोगी के सिर से 21 बार उलटा घुमाकर रविवार को बहते पानी में बहायें ।
38 शनि की साढे-साती दूर करने हेतु मोरपंख का चंदोबा रवि-पुष्य नक्षत्र में काटकर अपनी जेब में रखने से मान-सम्मान में वृद्धि व दरिद्रता दूर होती है तथा शनि का साड़े-साती का प्रभाव दूर होता है।
39 लक्ष्मी की वृद्धि हेतु नये मकान के प्रवेश द्वार पर कौड़ियों का तोरण द्वार लटकाने से ऊपरी बाधायें दूर होती हैं। नजर-टोना नहीं होता है। लक्ष्मी की वृद्धि होती है।
40 मांगलिक दोष दूर हेतु हाथी दांत के गणपति की सदैव पूजा करने से मांगलीक दोष दूर होता है। आर्थिक संपन्नता बढ़ती है। विद्या के क्षेत्र में विशेष लाभ होता है।
41 आधा सीसी का दर्द दूर करन हेतु आधा सीसी का दर्द काली मिर्च के 12 बीज, नीम की पत्तियां-12, चावल के-12 दाने। इनको सिलवटे पर 3 या 4 बूंद पानी मिलाकर दवा बनायें। सूर्योदय से पूर्व 5 मिनट तक इस दवा को सूंघे। 12 दिन तक यह प्रयोग करने से आधा-सिर का दर्द हमेशा के लिये दूर हो जाता है।
42 नौकरी व प्रमोशन प्राप्त करने तथा अच्छें अंक प्राप्त करने के लिये माता-पिता को पार्वती व शिव जानकर उन्हें बैठायें। हाथ में पुष्प लेकर माता-पिता के तीन चक्कर लगायें। स्वयं को गणेश का रूप समझकर उनके चरणों में पुष्प चढ़ायें व नौकरी प्राप्त करन का, प्रमोशन प्राप्त करने का तथा विद्या के क्षेत्र में अच्छे नंबर प्राप्त करने के लिये दंडवत प्रणाम करें।
43 मिरगी का दौरा पड़ना बंद करने हेतु गाय के बायें सींग की या जंगली सूअर के नाखून की अंगूठी बनाकर दाहिने हाथ की छोटी अंगुली में पहनने से मिरगी का दौरा पड़ना बंद हो जाती है।
44 मोटापा कम करने हेतु रांगा धातु की अंगूठी दाहिने हाथ की बड़ी अंगुली में पहनने से मोटापा कम हो जाता है। चर्बी कम बनती हैं।
45 ग्राहक अधिक आने व दरिद्रता दूर हेतु शनिवार की शाम दायें हाथ में एक साबुत सुपारी व तांबे का सिक्का पीपल के पेड़ के नीचे रखें। रविवार को उसी पीपल का एक पत्ता लाकर रौली से पत्ते पर ‘श्रीं’ लिखें व अपनी गद्दी के नीचे रखें या सेफ में रखें। ग्राहक अधिक आयेंगे। दरिद्रता दूर होगी।
46 टोने-टोटके से मुक्ति हेतु काले घोड़े की नाल या अंगूठी ‘कृत्तिका नक्षत्र’ वालें दिन घर के प्रवेश द्वार या अंगुली में धारण करने से किसी के किये टोने-टोटके से मुक्ति प्राप्त होती है।
47 आर्थिक लाभ प्राप्ति हेतु पीतल के लोटे में जल व गाय का दूध मिलाकर शुक्ल पक्ष में सिरहाने रखकर सो जायें। प्रात: यह दूध मिश्रित जल पीपल वृक्ष पर श्रद्धापूर्वक चढ़ा दें। यह उपाय 11 दिन तक लगातार करें। सोमवार से यह प्रयोग आरंभ करें आर्थिक लाभ निश्चित होगा।
48 नौकरी प्राप्ति व व्यापार में लाभ हेतु पीतल के लोटे में गंगा जल भरकर ‘चांदी’ व सोने की धातुए डालकर सिर से ऊपर के स्थान पर NORTH+ EAST (ईषान) स्थान पर रखें। तथा ‘ऊँ गंगाधराय नम:’ मंत्र को 11 बार बोलें। ऊपरी बाधायें दूर होती है धन की वृद्धि होती है। नौकरी के अवसर मिलते है व्यापार में लाभ होता है।
49 घुटनों के दर्द व वायु विकार दूर करने हेतु शुद्ध पेट्रोल लेकर, दोनों हथेलियों के बीच पेट्रोल डालकर, दोनों घुटनों पर हथेलियों से मलते हुए 11 बार निम्न मंत्र बोलने से 40 दिन के अंतर समस्त घुटनों के दर्द, वायु विकार दूर हो जाता है। मंत्र- नासे रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत् वीरा।
50 पढ़ाई में एकाग्रता, ऊपरी बाधाओं मुक्ति व स्वास्थ्य लाभ प्राप्ति के लिए मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर से सिंदूर का चोला चढ़ायें तथा मंदिर के ऊपर एक झंडा लाल रंग का लगा दें। झंडे के बीच में सिंदूर से लिखें ‘श्रीराम’। तथा नीचे सिंदूर से लिखें ‘बल बुद्धि विद्या देहु, मोरि हरक कलेश विकार’। पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी, ऊपरी बाधायें दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
51 शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को दूर करने के लिए शनिवार से साढ़ेसाती का दुश्प्रभाव कम करने के लिए 1-1/4 किलो काले चने लोहे की नयी बाल्टी में डाल दें। पानी से भर दें। शुक्रवार की रात्रि यह प्रयोग करें। शनिवार की प्रात: उस पानी वाली बाल्टी में अपनी छाया देखें। पानी घर के बाहर पीपल के पेड़ पर डालें। चनें बहुत शुद्ध पानी में, 1 मुट्ठी ‘ऊँ सूर्य पुत्राय नम:’ कहकर प्रवाहित करें। जब तक चने समाप्त न हो यह प्रयोग जारी रखें। बाल्टी किसी शनि के दान मागने वाले का 1-1/4 किलो सरसों के तेल डालकर, कुछ सिक्के डालकर दान करें।